क्लाइमेट चेंज पर पीयूष गोयल ने उधेड़ दी यूरोप की बखिया, कहा- क्या हुआ वादों का, कहां गए 100 बिलियन डॉलर

क्लाइमेट चेंज पर पीयूष गोयल ने उधेड़ दी यूरोप की बखिया, कहा- क्या हुआ वादों का, कहां गए 100 बिलियन डॉलर

पीयूष गोयल ने बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में EU के CBAM और व्यापार नीतियों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने विकसित देशों को उनकी ऐतिहासिक जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन उनकी देन है.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापार नीतियों को लेकर यूरोप पर तीखा हमला बोला है. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित बर्लिन ग्लोबल डायलॉग 2026 में उन्होंने यूरोपीय संघ के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) और व्यापार नीतियों की कड़ी आलोचना की. साथ ही क्लाइमेट फाइनेंसिंग पर 100 बिलियन डॉलर वाले वादे को याद दिलाया.

पीयूष गोयल 22 से 27 अक्टूबर 2026 तक जर्मनी और नीदरलैंड के आधिकारिक दौरे पर हैं. बर्लिन में उन्होंने जलवायु वित्तपोषण पर भारत का पक्ष रखते हुए विकसित देशों की जिम्मेदारियों को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि वे कम विकसित देशों की जरूरतों को ठीक से पूरा करने या उनके डीकार्बनाइजेशन की कोशिशों में उनका साथ देने में नाकाम रहे हैं.

क्लाइमेट फाइनेंसिंग पर विकसित देशों को घेरा

गोयल ने क्लाइमेट फाइनेंसिंग पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘2015 में पेरिस जलवायु सम्मेलन में पूरी दुनिया एक साथ आई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने ही ग्लोबल साउथ को एक साथ लाया. और देशों को COP21 में जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए प्रोत्साहित किया. इसमें सहमति हुई कि विकसित देश, जिन्होंने दशकों तक जलवायु को गड़बड़ाने का फल भोगा है, अधिक कीमत चुकाएंगे.’ Piyush Goyal Challenges Eu Climate And Trade Policies In Berlin

उन्होंने आगे कहा कि तय हुआ था कि विकसित देश, विकासशील और कम विकसित देशों का समर्थन करेंगे. इसमें प्रशांत और कैरेबियन में द्वीप राष्ट्र को भी शामिल किया गया था. इसके बाद विकसित देशों ने 100 बिलियन डॉलर प्रति वर्ष का वादा किया था, यह प्रतिबद्धता थी. लेकिन वे कम विकसित देशों की जरूरतों को ठीक से पूरा करने और उनका साथ देने में नाकाम हो गए.

भारत की आबादी 17%, कार्बन एमिशन 3% से भी कम

पीयूष गोयल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज 2015 में हुए पेरिस जलवायु सम्मेलन के 11 साल पूरे हो चुके हैं. लेकिन हमने इसका एक पैसा भी नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि ये सब वादे हैं. साथ ही यह एक बड़ा सवाल भी है जिसका जवाब यूरोपियन यूनियन और CBAM (कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म) नहीं दे पाए हैं.

गोयल ने आगे तीखे शब्दों में कहा कि सबसे पहले इस गड़बड़ी के लिए कौन जिम्मेदार है? ओजोन लेयर को कहां नुकसान हुआ? इतना सारा कार्बन एटमॉस्फियर में किसने भेजा? मैं दुनिया की 17% आबादी का रिप्रेजेंटेटिव हूं, लेकिन ग्लोबल कार्बन एमिशन में मेरा कंट्रीब्यूशन 3% से भी कम है. यूरोप शायद दुनिया की आबादी का 3% या 4% रिप्रेजेंटेटिव हैं, प्रॉब्लम आपकी वजह से हुई है.’

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा है- कार्बन ट्रैक्स पर वार

गोयल ने कहा कि भारत क्लाइमेट एक्शन में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध है. लेकिन पश्चिम बनाम भारत की आबादी के आकार और एमिशन आउटपुट के बीच साफ असंतुलन है. इसके बावजूद यूरोपीय संघ के काबर्न टैक्स (CBAM) और वनों की कटाई से जुड़े नियमों (EUDR) को थोपना पूरी तरह से अनुचित है. यह ‘अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारना है और खुद आपदा को आमंत्रण’ देना है.

दरअसल, यूरोपीय संघ जलवायु परवर्तन के नाम पर दो कड़े नियम लागू किए हैं. इनमेंं CBAM काबर्न टैक्स, इसका उद्देश्य उन विदेशी सामानों पर टैक्स लगाना है, जिसे बनाने में कार्बन ज्यादा निकलता है. इसमें स्टील, एल्युमीनियम, लोहा और सीमेंट आते हैं. दूसरा, यूरोप में सिर्फ वही सामान बेचे जा सकते है, जिसे बनाने में पेड़ों की कटाई नहीं की गई हो.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More