Nayyi Navelli Box Office: यामी गौतम की नव्या नवेली ने ओपनिंग डे पर चौंकाया, जानिए फिल्म ने कितने रुपये कमाए

Nayyi Navelli Box Office: यामी गौतम की नव्या नवेली ने ओपनिंग डे पर चौंकाया, जानिए फिल्म ने कितने रुपये कमाए

यामी गौतम की फिल्म नई नवेली सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म की पहली दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि यामी की फिल्म को सिनेमाघरों में कैसी ओपनिंग मिली है.

Nayyi Navelli Opening Day Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दशहरा के मौके पर बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल रहा है. कई सारी फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं जिसमें एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म यामी गौतम की भी है. यामी गौतम की फिल्म नई नवेली किलीज कर दी गई है. इसकी कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म को कई फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म पहले दिन डिसेंट कमाई करने में सफल रही है. अब देखने वाली बात होगी कि पहले वीकेंड में इसका कलेक्शन कैसा जाता है. पिछले कुछ सालों से हॉरर-कॉमेडी फिल्मों ने काफी बढ़िया परफॉर्म किया है. स्त्री 2 और मुंज्या जैसी फिल्में इसका उदाहरण है.

ऐसे में वर्ड ऑफ माउथ नई नवेली फिल्म के लिए एक बड़ा फैक्टर प्ले करने वाला है. अगर लोगों को फिल्म भा जाती है तो फिर इसे सुपरहिट होने से कोई नहीं रोक सकता है. बॉलीवुड की अगली बड़ी फिल्म रामायण 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो रही है. ऐसे में इस फिल्म के पास 20 दिन तक का समय है जिसमें ये अपने बजट को रिकवर कर प्रॉफिट की ओर जोर लगा सकती है.

नई नवेली ने कितने कमा लिए?

नई नवेली फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन के मामले में 3.25 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 3.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने विदेश से पहले दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो इस फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4.58 करोड़ रुपये का हो चुका है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म आने वाले समय में अपनी कमाई से क्या कमाल कर के दिखाती है.

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayan की सबसे बड़ी तैयारी! 100-200 नहीं, रणबीर कपूर की फिल्म के रखे जाएंगे इतने पेड प्रीव्यूज

7 फिल्मों से सामना

ठीक तरह से देखा जाए तो यामी गौतम की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का सामना 7 फिल्मों से हो रहा है. इसमें रजनीकांत की जेलर 2, विजय देवरकोंडा की राणाबाली, हॉलीवुड की स्ट्रीट फाइटर और व्हेलफॉल, राजकुमार राव की प्रहार, अजय देवगन की दृश्यम 3 और सक्सेसफुल डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश का नाम शामिल है. इन सभी फिल्मों के बीच नई नवेली की कमाई को अंडरस्टिमेट नहीं किया जा सकता है खासकर जब रजनीकांत की जेलर 2 जैसी फिल्म हर दिन 100 करोड़ का कलेक्शन कर के दिखा रही हो.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More