इन 5 फिल्मों को पीछे छोड़ देश की टॉप 30 मूवीज का हिस्सा बनी दृश्यम 3, शाहरुख-रजनीकांत-ऐश्वर्या की पिक्चर को दी मात
अजय देवगन की दृश्यम 3 ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. ये फिल्म अब भारतीय सिनेमा की टॉप 30 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म की कमाई तो घटी है लेकिन रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है.
Drishyam 3 Box Office Day 15: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हासिल कर ली है. उनकी मूवी दृश्यम 3 ने ना सिर्फ 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है बल्कि इस फिल्म ने देश की 30 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. अब इसके लिए चुनौतियां पहले से काफी अलग हो गई है. शुरुआत के दो हफ्ते दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर एकराज किया और किसी को भी अपने आगे टिकने नहीं दिया.
लेकिन दृश्यम 3 फिल्म को अब एक साथ कई फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है.वहीं रजनीकांत की जेलर 2 की रिलीज के बाद भी इस फिल्म की चमक फीकी पड़ गई है. आइए जानते हैं कि दृश्यम 3 फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है और किन फिल्मों को पीछे छोड़ टॉप 30 मूवीज की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है.
दृश्यम 3 ने कितने रुपये कमाए?
अजय देवगन की दृश्यम 3 फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन नेट कलेक्शन के तौर पर 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का 15 दिनों का नेट कलेक्शन 336.10 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 402.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं विदेश से इस फिल्म ने 15वें दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 117.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म का 15 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 520.27 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म की कमाई काफी अच्छी जा रही है. भले ही इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है लेकिन वीकेंड में ये एक बार फिर से अपने कलेक्शन से चौंका सकती है.
ये भी पढ़ें- Rise and Fall 2: करण पटेल की राइज एंड फॉल 2 में वापसी, पेंटहाउस और बेसमेंट वाले आए आमने-सामने, नया प्रोमो OUT
इन 5 फिल्मों को पीछे छोड़ टॉप 30 में पहुंची दृश्यम 3
दृश्यम 3 फिल्म की बात करें तो फिल्म ने IMDb की रिपोर्ट्स के मुताबिक 464 करोड़ कमाने वाली सनी देओल की बॉर्डर 2, 470 करोड़ कमाने वाली शाहरुख खान की डंकी, 475 करोड़ कमाने वाली ऋतिक रोशन की वॉर, 488 करोड़ कमाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की पोन्नियन सेल्वम और 318 करोड़ कमाने वाली रजनीकांत की कुली को पीछे छोड़ दिया है. कुली फिल्म को पीछे छोड़ने के साथ ही अजय देवगन की फिल्म ने 30वां स्थान हासिल कर लिया है और ये फिल्म अब भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 30 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.




