पहली बार साथ नजर आएंगी जान्हवी कपूर और श्रीलीला, नैनिताल में शुरु हुई फिल्म की शूटिंग

पहली बार साथ नजर आएंगी जान्हवी कपूर और श्रीलीला, नैनिताल में शुरु हुई फिल्म की शूटिंग

जान्हवी कपूर और श्रीलीला की फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. अब इस अनटाइल्ड फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग नैनीताल में शुरु हो गई है.

जान्हवी कपूर और श्रीलीला पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं. लंबे समय से दोनों की फिल्म को लेकर चर्चा है. हालांकि, अब तक फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं हुआ है. लेकिन अब इसे लेकर एक अपडेट सामने आया है. खबरों के मुताबिक, जान्हवी और श्रीलीला की अनटाइल्ड फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई है. उमेश बिष्ट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के नैनीताल में हो रही है. फिल्म को एकता कपूर और गुनीत मोंगा प्रोड्यूस कर रही हैं. वहीं, लीड एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता हैं.

एकता कपूर इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और गुनीत मोंगा सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना रही हैं. फिल्म की कास्ट और कहानी को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही है. इसकी सबसे खास बात यह है कि कहानी में दो लड़कियां एक ही लड़के के प्यार में इस कदर दीवानी हैं कि उनके रिश्तों में कई उलझनें पैदा हो सकती हैं. फिल्म में रोमांस के साथ जुनून और रिश्तों की जटिलताओं को भी दिखाया जाएगा.

सिद्धार्थ गुप्ता के खास है नैनीताल

शूटिंग का पहला शेड्यूल नैनीताल से शुरु हुआ है, जो फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता के लिए बेहद खास है. दरअसल उत्तराखंड उनका होम टाउन है. वहीं, जाह्नवी कपूर भी इस इलाके में पहले शूटिंग कर चुकी हैं. उन्होंने अपनी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म मिली और हॉरर-कॉमेडी रूही की शूटिंग भी इसी क्षेत्र में की थी.

क्या होगी फिल्म की कहानी?

फिलहाल मेकर्स ने फिल्म के किरदारों और कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, इसकी कहानी का आइडिया काफी दिलचस्प है, क्योंकि इसमें प्यार के साथ जुनून और एक ही शख्स को पाने की चाहत के बीच पैदा होने वाले टकराव को दिखाया जाएगा. इस रोमांटिक थ्रिलर की कहानी दो ऐसी लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ही लड़के को लेकर जुनूनी हैं. ऐसे में फिल्म में प्यार, रिश्तों और आपसी टकराव की एक अलग कहानी देखने को मिल सकती है. हालांकि, जाह्नवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता के किरदारों के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: 20 साल पहले काजी ने एकता कपूर के टीवी ऑफर को क्यों किया था रिजेक्ट? अब बताई वजह

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More