Awarapan 2: मोहित सूरी ने क्यों डायरेक्ट नहीं की ‘आवारापन 2’? प्रोड्यूसर ने खोल दिया राज, बोले- मेरी क्रिएटिव सोच…
Emraan Hashmi Awarapan 2: 'आवारापन 2' को मोहित सूरी की जगह नितिन कक्कड़ ने डायेरक्ट किया है. अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने बता दिया कि आखिर मोहित इस फिल्म से क्यों दूर रहे.
Emraan Hashmi Awarapan 2: इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मिली है. ये उनके करियर की पहली सोलो फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है. इस फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा क्रेडिट साल 2007 की ‘आवारापन’ को जाता है, जो उस समय तो फ्लॉप रही थी, लेकिन बाद में टीवी के जरिए वो कल्ट बन गई. अब उसी कल्ट फिल्म के क्रेज और लोगों की दीवानगी की वजह से एक फ्लॉप फिल्म का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गया.
‘आवारापन’ में जहां इमरान ने अपनी एक्टिंग से दिल जीता था, तो वहीं मोहित सूरी के डायरेक्शन का चार्म लोगों के जहन में बस गया था. वो मोहित के निर्देशन का जादू ही था, जिसने फिल्म को कल्ट बना दिया था. हालांकि, मोहित ‘आवारापन 2’ का हिस्सा नहीं हैं. इस बार डायेरक्शन की कमान नितिन कक्कड़ ने संभाली है. फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है, लेकिन लोग सिल्वर स्क्रीन पर मोहित का चार्म मिस कर रहे हैं. लोगों के मन में ये सवाल भी कि आखिर मोहित अपनी ही कल्ट फिल्म के सीक्वल से क्यों दूर रहे. अब इस सवाल का जवाब मिल गया है.
हम और मोहित साथ में बड़े हुए हैं- विशेष भट्ट
‘आवारापन 2’ के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने खुद बताया है कि मोहित ने फिल्म का निर्देशन क्यों नहीं किया. स्क्रीन के साथ बातचीत में विशेष से पूछा गया कि आपने मोहित सूरी को डायरेक्ट का करने का ऑफर क्यों नहीं दिया. इसपर उन्होंने कहा, “ये टाइमिंग की बात है. मोहित मेरे भाई हैं. मेरी क्रिएटिव सोच हमेशा मोहित के साथ रही है. क्योंकि हम साथ बड़े हुए हैं, इसलिए हमारी ट्यूनिंग बहुत अच्छी है.”
विशेष भट्ट ने आगे कहा, “जब हम फिल्म बनाना शुरू करने वाले थे, तब वो पहले से ही ‘सैयारा’ में बिजी थे. ‘आशिकी 3’ को लेकर भी कुछ बातचीत चल रही थी. वो एक जुनूनी फिल्ममेकर हैं, लेकिन मुझे लगा कि उनका फोकस ‘आशिकी’ और ‘सैयारा’ वाली दुनिया पर था. उन्होंने ‘सैयारा’ में अपना पूरा दिल लगा दिया और उसका नतीजा सबके सामने है.”
ये भी पढ़ें-
यश की टॉक्सिक वर्ल्डवाइड 12000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
धुरंधर के बाद फिर खतरनाक अंदाज में लौटेंगे अक्षय खन्ना, महाकाली में बनेंगे शुक्राचार्य
मोहित सूर बिजी थे
विशेष भट्ट की बातों से जाहिर है कि मोहित सूरी अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर बिजी थे. उनके पास टाइमिंग की दिक्कत थी. ऐसे में ये फिल्म नितिन कक्कड़ को दी गई. और नितिन के डायरेक्शन का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इमरान के साथ दिशा पाटनी, पूरन गब्बी, शबाना आजमी और अनिरुद्ध रावल भी ‘आवारापन 2’ में दिखे हैं.




