Ramayana के बाद आलिया भट्ट संग डबल रोल में लौटेंगे रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण की एंट्री की भी तैयारी, सीक्वल फिल्म पर अपडेट
Brahmastra 2 Update: 'रामायण 2' की शूटिंग खत्म करने के बाद रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू करेंगे. आलिया के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी फिल्म में नजर आ सकती हैं.
Ranbir Kapoor Brahmastra 2 Update: साल 2022 में डायरेक्टर अयान मुखर्जी ‘ब्रह्मास्त्र’ के नाम से फिल्म लेकर आए थे, जिसमें रणबीर कपूर ने शिवा नाम का कैरेक्टर प्ले किया था और उनके अपोजिट आलिया भट्ट ईशा के रोल में दिखी थीं. अब अयान ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की तैयारी कर रहे हैं. खबर है कि साल 2027 में इसकी शूटिंग शुरू होगी. रणबीर डबल रोल में नजर आएंगे. उनके साथ एक बार फिर से आलिया दिखेंगी. साथ ही एक खास रोल में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री की तैयारी है.
दरअसल, इस साल दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. ‘रामायण पार्ट 2’ पर भी काम चल रहा है, जो अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. माना जा रहा है कि जनवरी 2027 तक रणबीर ‘रामायण 2’ की शूटिंग खत्म कर लेंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘रामायण 2’ का काम खत्म करने के बाद रणबीर तैयारी के लिए थोड़ा सा समय लेंगे. उसके बाद वो अप्रैल 2027 से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे.
डबल रोल में रणबीर कपूर
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया कि रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस बार वो डबल रोल में नजर आएंगे. शिवा के साथ-साथ वो देव नाम का किरदार भी निभाएंगे. वहीं आलिया एक बार फिर से ईशा के रोल में होंगी.
दीपिका पादुकोण का किरदार
ये भी बताया गया कि अमृता नाम के कैरेक्टर के लिए अयान मुखर्जी दीपिका पादुकोण से बातचीत कर रहे हैं. अयान और उनकी कोर टीम को भरोसा है कि वो दीपिका को इस फिल्म में शामिल कर लेंगे. टीम का मानना है कि अमृता के रोल के लिए किसी ऐसी एक्ट्रेस की जरूरत है, जिसका स्क्रीन प्रेजेंस प्रभावशाली हो. ऐसे में दीपिका से बात की जा रही है. हालांकि, अभी उनकी कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें-
यश की टॉक्सिक वर्ल्डवाइड 12000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
धुरंधर के बाद फिर खतरनाक अंदाज में लौटेंगे अक्षय खन्ना, महाकाली में बनेंगे शुक्राचार्य
बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी नजर आए थे. वहीं शाहरुख खान ने कैमियो रोल प्ले किया था. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 431 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.




