Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की जेलर 2 ने पार किए 300 करोड़, 3 दिन में ही 2026 की टॉप 10 फिल्मों का बनी हिस्सा

Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की जेलर 2 ने पार किए 300 करोड़, 3 दिन में ही 2026 की टॉप 10 फिल्मों का बनी हिस्सा

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने अपनी कमाई से चौंका दिया है. फिल्म को जैसी शुरुआत चाहिए थी वो उसे मिल गई है. 3 दिन में ही जेलर 2 ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के दिखा दी है.

Rajinikanth Jailer 2 Box Office: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 3 दिन में ही दुनियाभर में 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म भारत से तो अच्छा कलेक्शन कर ही रही है साथ ही विदेशों से भी इसे खूब फायदा मिल रहा है. फिल्म जितना भारत में कमाई कर रही है उतनी ही कमाई इसकी विदेशों से भी देखने को मिल रही है. वहीं फिल्म ने 3 दिन में ही तो अपना अनुमानित बजट भी रिकवर कर लिया है. वहीं अभी तो पहले रविवार की कमाई आनी बाकी है.

7-8 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर लगे हुए होने के बाद भी रजनीकांत की ये फिल्म सब पर हावी है और अच्छा कलेक्शन कर के दिखा रही है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि रजनीकांत की जेलर 2 ने 3 दिन में दुनियाभर में कुल कितने रुपये छापे हैं.

जेलर 2 ने कितने कमाए?

रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 37.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 47.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है. इस लिहाज से नेट कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 3 दिनों में 144.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 3 दिन में 169.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं तीसरे दिन विदेशों से इस फिल्म ने 47.50 करोड़ का कलेक्शन किया है जो चौंकाने वाला है. 3 दिनों में जेलर 2 का ओवरसीज कलेक्शन 147.50 करोड़ रुपये का हो चुका है.

इसे अगर मिला लिया जाए तो जेलर 2 का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 317.15 करोड़ रुपये का हो चुका है. ये कलेक्शन हैरान कर देने वाले हैं. वहीं रविवार को तो फिल्म के और भी बंपर कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो पहले वीकेंड में ही जेलर 2 मूवी 400 करोड़ से ऊपर अपने कलेक्शन को लेकर जाने वाली है जो अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड माना जाएगा.

ये भी पढ़ें- Box Office Clash: राजकुमार राव की प्रहार या फिर यामी गौतम की नई नवेली, बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी?

1000 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही जेलर 2

जेलर 2 में रजनीकांत के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के अभिनय की भी खूब प्रशंसा देखने को मिल रही है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, शिव राजकुमार, मोहनलाल, ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति जैसे दिग्गज कलाकार भी कैमियो करते नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. इसके पहले पार्ट ने साल 2024 में 604 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट ने तो 3 दिन में ही इस कलेक्शन का आधे से ज्यादा कमा कर दिखा दिए हैं. शुरुआती रुझान में तो ऐसा ही लग रहा है कि जेलर 2 मूवी सिनेमाघरों में 1000 करोड़ के कलेक्शन की ओर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रही है.

2026 की टॉप 10 फिल्मों में हुई शामिल

रजनीकांत की जेलर 2 ने एक बड़ा कमाल और किया है. वीकेंड के बीच में ही इस फिल्म ने साल 2026 की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. अब देखना होगा कि फिल्म वीकडेज में कैसा परफॉर्म करती है और आने वाले समय में लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में खुद को कितने नंबर तक पहुंचा पाती है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More