Raaka: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में ये हॉलीवुड एक्टर बनेगा खूंखार विलेन? दोनों के बीच होगी जबरदस्त टक्कर
Raaka: अल्लू अर्जुन के पास इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं, जिन्हें साल 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग हो रही है. क्या 'राका' में इस हॉलीवुड एक्टर को विलेन बनाया जाएगा.
Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों से खूब धूम मचाया है. अब बारी उनकी अगली दो फिल्मों की है. जहां पहली पिक्चर ‘राका’ है, जिसे एटली बना रहे हैं. तो दूसरी ओर लोकेश कनगराज की फिल्म है, जिसका ऐलान कर दिया गया है. लेकिन उस फिल्म की तरफ तब बढ़ेंगे, जब ‘राका’ का काम पूरा कर लिया जाएगा. खैर, इन दोनों फिल्मों के बीच फिलहाल एक्टर का पूरा फोकस ही ‘राका’ पर है. जिसमें उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही हैं. अब कहा जा रहा है कि पिक्चर में एक खूंखार विलेन की एंट्री हो गई है. हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ को विलेन बनाने की चर्चा है.
हाल ही में मिड डे पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ इस साइंस-फिक्शन फिल्म के अगले शेड्यूल में अपने हिस्से की शूटिंग करने वाले हैं. यह भी कहा जा रहा है कि ऑस्कर विनर से पिछले साल विलेन का रोल करने के लिए कॉन्टैक्ट किया गया था. और एक साल की बातचीत के बाद ऐसी चर्चा है कि विदेश में शूटिंग का शेड्यूल तय हो गया है. साथ ही ये बातें अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर हो रही चर्चा का विषय भी बन गई हैं.
अल्लू अर्जुन की फिल्म में विल स्मिथ?
अल्लू अर्जुन और एटली की ‘राका’ को पहले ही बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है. साथ ही विलेन के तौर पर विल स्मिथ के जुड़ने की खबर ने इसे बड़े ग्लोबल लेवल पर पहुंचा दिया है. हालांकि, कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चा थी कि शाहरुख खान भी फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे, पर उस खबर को बाद में गलत बताया गया था. हालांकि, विल स्मिथ फिल्म का हिस्सा होंगे भी या नहीं. यह अबतक मेकर्स की तरफ से कंफर्म नहीं किया गया है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसी चर्चा हो रही है कि वो फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं.
View this post on Instagram
विल स्मिथ के सिर्फ फिल्म से जुड़ने की खबर नहीं है. बल्कि कहा जा रहा है कि शूटिंग की जगह अभी तय नहीं हुई है. पूरी उम्मीद है कि शूटिंग का शेड्यूल सितंबर के बाद होगा. विल स्मिथ की डेट्स पर फिलहाल काम चल रहा है. जैसे ही वो फ्री होंगे, उसके बाद ही विदेश में किसी लोकेशन को तय किया जाएगा. यहां तक कि उनके कॉस्ट्यूम फाइनल हो चुके हैं और क्रू में अगले फेज को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. देखना होगा कि मेकर्स फिल्म के नए अपडेट को लेकर क्या बताते हैं?




