आमिर खान के एक फैसले से सनी देओल नाराज! ‘बंटवारा 1947’ के प्रॉफिट शेयर और OTT डील को लेकर बड़ा विवाद
Batwara 1947: आमिर खान और सनी देओल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि 'बंटवारा 1947' के प्रॉफिट शेयर और OTT डील को लेकर दोनों के बीच एक विवाद हो गया है.
Aamir Khan And Sunny Deol Clash: ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और आमिर खान-सनी देओल के बीच विवाद की खबर सामने आई है. विवाद की वजह है ओटीटी डील को लेकर लिया गया आमिर खान का एक फैसला, जिससे सनी देओल को करोड़ों का नुकसान हो गया. दरअसल, आमिर ने ओटीटी राइट्स को लेकर एक बड़ा ऑफर ठुकरा दिया था और फिल्म रिलीज के बाद वो कीमत घटकर आधी हो गई. चलिए पूरा मामला जानते हैं.
दरअसल, आमिर खान ‘बंटवारा 1947’ के प्रोड्यूसर हैं और सनी देओल इसमें लीड रोल में दिखे. दोनों के कोलैबोरेशन को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ था. हालांकि, फिल्म निर्माण में देरी हुई. इस वजह से भी दोनों के बीच नाराजगी हुई. हालांकि, अब दोनों के बीच मतभेद की बड़ी वजह ओटीटी डील बताई जा रही है.
60 करोड़ रुपये का ऑफर
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में कहा गया कि ‘बंटवारा 1947’ के ओटीटी राइट्स हासिल करने के लिए एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. सनी और आमिर खान के बीच एग्रीमेंट हुआ था कि प्रॉफिट का 50 प्रतिशत हिस्सा सनी को मिलेगा. इस डील से सनी को फायदा होता, ऐसे में वो इस ओटीटी डील के लिए राजी थे. हालांकि, आमिर दूसरे तरीके के बारे में सोच रहे थे.
दरअसल, जिस समय ये ऑफर आया था उस समय आमिर अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को थिएटर के बाद ओटीटी के बजाय यूट्यूब पर ‘पे पर व्यू मॉडल’ या ‘वीडियो-ऑन-डिमांड’ के हिसाब से रिलीज करने पर विचार कर रहे थे, ताकि भारत में एक नया मॉडल शुरू हो सके. और उन्होंने ऐसा किया भी था. आमिर ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर लेकर भी आए थे. आमिर ने नए मॉडर्न वेंचर आइडिया की तलाश में ‘बंटवारा 1947’ के 60 करोड़ रुपये के ऑफर को भी ठुकरा दिया था.
सनी देओल का प्रॉफिट घट गया
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी कहा गया कि सनी देओल को ये फैसला पसंद नहीं आया. अब रिलीज के बाद ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही और इसके ओटीटी राइट्स की कीमत भी 30 रुपये के आसपास आंकी जा रही है. ऐसे में सनी देओल को भारी नुकसान हुआ और ओटीटी डील से उनका प्रॉफिट भी घटकर आधा हो गया. हालांकि, हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं. फिलहाल इस बारे में दोनों एक्टर्स की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है.
ये भी पढ़ें-
यश की टॉक्सिक वर्ल्डवाइड 12000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
धुरंधर के बाद फिर खतरनाक अंदाज में लौटेंगे अक्षय खन्ना, महाकाली में बनेंगे शुक्राचार्य
‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को रिलीज हुई है. सैकनिल्क के अनुसार 5 दिनों में इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 30.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है. यानी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार बहुत धीमी है.




