मनीष मल्होत्रा ने बनाई करण जौहर की ड्रेस, यूजर्स को याद आ गया कौवा!

मनीष मल्होत्रा ने बनाई करण जौहर की ड्रेस, यूजर्स को याद आ गया कौवा!

Karan Johar Photos: बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट पर करण जौहर की कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने काले रंग का आउटफिट पहना हुआ है.

Karan Johar Photos: मनीष मल्होत्रा भारत के सबसे फैमस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पसंदीदा फैशन डिजाइनर हैं. वो फिल्मी सितारों के कपड़े डिजाइन करने और अपने शानदार ब्राइडल कलेक्शन के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. डिजाइनर ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर करण जौहर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें करन ने एक काले रंग का आउफिट पहना है.  

करण जौहर की आउटफिट की बात करें तो तस्वीरों में वो एक काले रंग का कोट पहने दिख रहे हैं. इस कोट की दोनों बाजुओं पर छोटे-छोटे कपड़ों को जोड़कर बनाई गई झालर लगी हैं. वहीं दास्तानों पर गोल्ड मेटल स्टड लगे हुए हैं. गले में एक बड़ा क्रॉस पेंडेंट भी पहना हुआ है, जो उनके लुक को पूरा कर रहा है.

कैप्शन में मनीष मल्होत्रा ने "ट्रेटर्स सीजन 2 के लिए स्टॉलिंग" लिखकर करण जौहर के शो की ओर इशारा किया है. द ट्रेटर्स 2 में 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, जिनमें एक्टर, कॉमेडियन, एंटरप्रेन्योर, शेफ, म्यूजिशियन, रिएलिटी स्टार्स और डिजिटल क्रिएटर्स भी शामिल हैं.

'द ट्रेटर्स सीजन 2' के होस्ट करण जौहर के लिए मनीष मल्होत्रा ने इससे पहले भी एक काले रंग का कोट डिजाइन किया था, जिसके ऊपर लाल रंग के गुलाब लगे हुए थे.