दुनियाभर में की बंपर कमाई, अब OTT पर आएगी हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म द ओडिसी, किस प्लेटफॉर्म पर देखें?
हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखाई. क्रिस्टोफर नोलन की इस मूवी ने भारत में भी बॉक्स ऑफिस पर डॉमिनेट किया. अब पता चल गया है कि ये फिल्म ओटीटी पर कब आएगी.
The Odyssey OTT Release: हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी की ओर अपना रुख करने की तैयारी में है. हालांकि अभी ये फिल्म थियेटर्स में लगी हुई है और आने वाले वक्त में इस फिल्म से और ज्यादा कमाई की उम्मीद भी है. फिल्म को लगे अभी 5 महीना हुआ है और ये साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक रही है. लेकिन फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर भी डिटेल्स आ गई हैं. ये नवंबर के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी. फिल्म 4K अल्ट्रा एचडी ब्लू रे में दिखाई जाएगी. हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी.
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो द ओडिसी की स्ट्रीमिंग 17 नवंबर 2026 को शुरू हो जाएगी और आप इसे रेंट पर देख सकेंगे. भले ही इसकी स्ट्रीमिंग डेट की अनाउंसमेंट हो गई है लेकिन इसके बाद भी फिल्म के अभी ओटीटी पर आने में करीब 2 महीने का वक्त बचा हुआ है.
क्रिस्टोफर नोलन की इसके पहले रिलीज हुई फिल्म ओपेनहाइमर के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला था. इस फिल्म को भी रिलीज के 4 महीने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था. वहीं द ओडिसी के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. क्रिस्टोफर नोलन बैक-टू बैक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं. 2023 में आई ओपेनहाइमर ने भी काफी अच्छी कमाई की थी. वहीं अब उनकी फिल्म द ओडिसी ने भी दुनियाभर में खूब पैसे कमाए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में कितनी कमाई कर के दिखाती है.
ये भी पढ़ें- 2026 की सक्सेस 2027 में दोहराने को तैयार साउथ मेगास्टार चिरंजीवी, अपकमिंग फिल्म Kaaka की रिलीज डेट आई
द ओडिसी ने कितने कमा लिए?
फिल्म ने रिलीज के 5 हफ्तों में दुनियाभर में 15,000 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन काफी शानदार है और आने वाले वक्त में फिल्म अपने कलेक्शन को और भी आगे लेकर जा सकती है. भारत में इस फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 176.76 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की ओर रुख करें तो इसने भारत में 208.59 करोड़ रुपये की कमाई की है. भारत में शुरुआत में तो इस फिल्म का काफी अच्छा कलेक्शन देखने को मिला था. लेकिन स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म के आने के बाद से द ओडिसी की कमाई पर नकारात्मक असर देखने को मिला था.




