डेंगू होने के बाद अस्पताल में एडमिट हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों, सामने आया हेल्थ अपडेट

डेंगू होने के बाद अस्पताल में एडमिट हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों, सामने आया हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आ गई हैं. वहीं एक्ट्रेस की हेल्थ पर उनकी दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने रिएक्ट भी किया है. उनके मुताबिक पूनम खतरे से बाहर हैं और जल्द डिस्चार्ज भी हो जाएंगी.

Poonam Dhillon Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आ गई हैं. वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं. एक्ट्रेस ने खुद हेल्थ अपडेट शेयर किया है. उनके एडमिट होने की खबर के बाद से फैंस चिंतित हैं और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. एक्ट्रेस की दोस्त और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी ने पूनम की हेल्थ पर अपडेट शेयर किया है. पूनम ढिल्लों की बात करें तो कुछ समय से वे दूसरी वजहों से भी चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से CINTAA में नेतृत्व को लेकर लगातार विवाद चल रहा है. इसकी अध्यक्ष पूनम ढिल्लों हैं.

पूनम की दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनकी हेल्थ पर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने कहा है कि पूनम ठीक हैं और जल्दी रिकवर कर रही हैं. वे शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो सकती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.

क्या है CINTAA से जुड़ा विवाद?

दरअसल सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की जनरल सेकेट्री और एक्ट्रेस उपासना सिंह ने प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों और वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरी पर मनमानी का आरोप लगाया है. इसके बाद से ही कमिटी के 11 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. इन 11 लोगों में विंदू दारा सिंह, पुनीत इस्सर, मुकेश ऋषि, हेमंत पांडे, साहिल चड्ढा और दीपक पराशर का नाम शामिल है. ये सभी फिल्म जगत का भी नामी चेहरा रहे हैं. हालांकि पूनम ढिल्लों की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, तारक मेहता के कलाकार एक एपिसोड में कितना कमाते हैं?

पूनम ढिल्लों ने की हैं कई शानदार फिल्में

पूनम ढिल्लों की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. उन्होंने लेट 70s में अपना डेब्यू किया था. एक्ट्रेस की पहली फिल्म त्रिशूल थी जिसमें अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार और शशि कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे. वहीं वे काला पत्थर, नूरी, दर्द, तेरी कसम, यादगार, लेला, कयामत, गिरफ्तार, तेरी महरबानियां, कर्मा नाम और मालामाल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More