‘जिम कर आया, प्रोटीन खाएगा?’ बॉडी शेमिंग पर भड़के पारस छाबड़ा? आसिम के विवादित बयान पर शेयर किया वराह देव का रूप!

‘जिम कर आया, प्रोटीन खाएगा?’ बॉडी शेमिंग पर भड़के पारस छाबड़ा? आसिम के विवादित बयान पर शेयर किया वराह देव का रूप!

आसिम रियाज द्वारा बॉडी शेमिंग और 'सुअर' कहे जाने पर पारस छाबड़ा ने करारा जवाब दिया है. पारस ने भगवान वराह की तस्वीर और एक मजेदार एनिमेशन रील शेयर कर आसिम पर तीखा तंज कसा है.

‘बिग बॉस 13’ के सबसे चर्चित और विवादित कंटेस्टेंट्स रहे पारस छाबड़ा और आसिम रियाज के बीच का पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गया है. हाल ही में पारस के पॉडकास्ट में आसिम की एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के इंटरव्यू के बाद शुरू हुआ ये विवाद अब पर्सनल लेवल पर पहुंच चुका है. दरअसल इस पॉडकास्ट में हिमांशी ने उनके रिश्ते में धर्म को लेकर किए गए खुलासों के बाद बौखलाए आसिम ने पारस पर निजी हमले करते हुए हिमांशी के साथ उन्हें बॉडी शेम किया और ‘सुअर’ तक कह डाला. अब पारस छाबड़ा ने बिना सीधे नाम लिए सनातन आस्था और मजेदार तंज के जरिए आसिम को ऐसा सबक सिखाया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब हिमांशी खुराना ने पारस के पॉडकास्ट में अपने और आसिम के ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा था कि उन पर धर्म स्वीकार करने का अप्रत्यक्ष दबाव था और उन्हें लगा कि वह अपने भगवान को धोखा दे रही हैं. इस पर भड़कते हुए आसिम ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा नोट लिखा. आसिम ने इन आरोपों को खारिज करने के साथ-साथ पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा पर बेहद भद्दी टिप्पणी करते हुए लिखा था कि “माइक के पीछे बैठकर दूसरों की जिंदगी पर गॉसिप करने वाले उस आदमी का पेट सुअर की तरह बाहर लटक रहा है. उसे दूसरों की जिंदगी पर बात करने के बजाय जिम में थोड़ा वक्त बिताना चाहिए.”

पारस का पलटवार

आसिम द्वारा ‘पिग’ कहे जाने पर पारस छाबड़ा ने सीधे गाली-गलौज करने के बजाय एक बेहद समझदारी भरा और प्रतीकात्मक जवाब दिया. पारस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान विष्णु के ‘वराह अवतार’ की एक भव्य तस्वीर शेयर की. हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान वराह (वराह रूप) ने हिरण्याक्ष राक्षस का वध करके धरती माता को समुद्र से बाहर निकाला था. पारस ने बैकग्राउंड में ‘सनातनी’ म्यूजिक लगाकर ये तस्वीर शेयर की, जिससे फैंस का साफ मानना है कि उन्होंने आसिम के ‘सुअर’ वाले अपमानजनक ताने को सनातन आस्था के रूप से जोड़कर आसिम के तंज को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

ये भी पढ़ें- Exclusive: ट्रोल करो, मेरा तो फायदा है द ट्रेटर्स 2 में नकली बालों पर कमेंट करने वालों को पारुल गुलाटी का जवाब

रील से भी ली चुटकी

वराह रूप की तस्वीर के बाद पारस ने एक और एनिमेटेड वीडियो रील शेयर की. इस वीडियो में एक राक्षस जैसी आकृति भगवान के सामने अपनी बॉडी दिखाकर घमंड करती नजर आती है, जिस पर भगवान मुस्कुराते हुए कहते हैं,”अहा! जिम कर आया, दिखे? इसलिए पहलवान बन रहा है… ये रहा, प्रोटीन खाएगा?”

पारस ने इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर लगाने के बाद पब्लिक डिमांड पर अपनी मुख्य इंस्टाग्राम फीड पर भी पोस्ट कर दिया. बिना कोई नाम लिए पारस का यह वीडियो सीधे तौर पर आसिम रियाज के जिम, सिक्स-पैक एब्स और फिटनेस के घमंड पर एक तीखा तमाचा माना जा रहा है. बिग बॉस के दिनों से चली आ रही इन दोनों की यह दुश्मनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More