Ram Gopal Varma: ‘मैं मरे हुए लोगों के बारे में नहीं सोचता…’ श्रीदेवी पर ऐसा क्यों बोले राम गोपाल वर्मा?
Ram Gopal Varma On Sridevi: राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. अब वो दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को लेकर कही गई एक बात की वजह से चर्चा में आ गए हैं.
Ram Gopal Varma On Sridevi: दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस और बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार कही जानी वाली श्रीदेवी की 13 अगस्त को बर्थ एनिवर्सरी थी. इस मौके पर उनके तमाम चाहने वालों ने उन्हें याद किया, उन्हें श्रद्धांजलि दी. मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी पर लिखी जा रही किताब (द एम्प्रेस) का फर्स्ट लुक शेयर किया. मशहूर फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने बताया है कि वो भी इस किताब के लिए एक चैप्टर लिख रहे हैं. हालांकि, इसके साथ-साथ राम गोपाल वर्मा ने एक ऐसा बयान दे दिया, जो चर्चा में आ गया है.
दरअसल, जब राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि क्या उन्होंने बर्थ एनिवर्सरी पर श्रीदेवी को याद किया या उनकी कोई फिल्म देखी? तो इसपर उन्होंने कहा, “नहीं, मैं मरे हुए लोगों के बारे में बिल्कुल नहीं सोचता. एक बार जब वे चले जाते हैं, तो मेरी जिंदगी से भी निकल जाते हैं. मरे हुए लोगों के बारे में सोचने के बजाय मैं अपनी जिंदगी पर ध्यान देना ज्यादा पसंद करता हूं. मैं हर्षवर्धन राणे के साथ अपनी फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ की शूटिंग में बिजी हूं.” उन्होंने ये बात वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कही.
श्रीदेवी के काम काम की तारीफ की
राम गोपाल वर्मा ने आगे श्रीदेवी की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, “उन्हें गुजरे हुए इतने साल हो गए हैं. उन्होंने स्क्रीन जो काम काम किया था, मैं उसे आज भी नहीं समझ पाता हूं. जैसे ‘मिस्टर इंडिया’ में चार्ली चैपलिन वाला सीन. ऐसी चीज के पीछे की कला को समझना नामुमकिन है. मैंने जितने भी एक्टर्स को डायरेक्ट किया है, उनमें वो सबसे जबरदस्त थीं.”
ये भी पढ़ें-
न आवारापन 2, न बंटवारा 1947 रवीना टंडन ने मार ली बाजी, फिल्म ने 3 दिन में छापे 110 करोड़
पहले वीकेंड ही फुस्स हुई सनी देओल की बंटवारा 1947, 4 हिट्स के बाद क्या विजय रथ पर लगेगा विराम?
किताब के नाम से थे अनजान
बता दें कि श्रीदेवी की बायोग्राफी ‘द एम्प्रेस’ को धीरज यू कुमार लिख रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने एक्ट्रेस की बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म का फर्स्ट पेज शेयर किया था. उसके बाद ही बाद राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया है वो भी इस किताब में एक चैप्टर का सहयोग कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इस किताब का नाम ‘द एम्प्रेस’ है.




