Miss Universe India 2026: कौन हैं केरल की केजिया लिज मेजो, जिनके सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज
Miss Universe India 2026: केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. 23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में ग्रैंड फिनाले हुआ था. जानिए केजिया कौन हैं?
Miss Universe India 2026: 23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ. जहां 52 फाइनलिस्ट्स के बीच केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता. इस नेशनल टाइटल के साथ केजिया लिज मेजो अब 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जो नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाला है. इस प्रतियोगिता में देशभर से आईं सुंदरियां अपने कॉन्फिडेंस, खूबसूरती और टैलेंट से सबका दिल जीतने की कोशिश करती हैं. हालांकि, जिसने अपने शानदार परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीता और खिताब अपने नाम कर लिया, वो केजिया लिज मेजो हैं.
जहां केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता. तो तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश पहली रनर-अप रहीं (दूसरी पोजीशन पर). जबकि, गुजरात की अनुश्री सातवलेकर दूसरी रनर-अप (तीसरी पोजीशन पर) रही हैं.
कौन हैं केजिया लिज मेजो?
मावेलिक्कारा की रहने वाली 19 साल की केजिया लिज मेजो एक लॉ स्टूडेंट और मॉडल हैं. साल 2025 में ‘मिस टीन इंटरनेशनल’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. साथ ही केजिया फर्स्ट रनर-अप रही थीं. साथ ही उनके इंस्टाग्राम बायो में उन्हें ‘मॉडल-एक्टर-डांसर’ बताया गया है. इस प्लेटफॉर्म पर उनके 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अब 19 साल की उम्र में ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का ताज जीतकर एक यह बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है.
View this post on Instagram
खिताब जीतने के बाद केजिया लिज मेजो ने पेजेंट की दुनिया में कदम रखने से पहले आत्मविश्वास की कमी से जूझने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने याद करते हुए कहा, ”सालों तक, मेरे पास अपनी एक भी बिना फिल्टर वाली तस्वीर नहीं थी. मैं अपने लुक, अपनी पर्सनैलिटी… लगभग हर चीज को लेकर इनसिक्योर महसूस करती थी. खुद पर काम करने, खासकर अपनी बातचीत की स्किल, पर्सनैलिटी और लुक को बेहतर बनाने से उन्हें ज्यादा कॉन्फिडेंट बनने में मदद मिली है.
2026 के फिनाले में जूरी कौन थी?
दरअसल जयपुर में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में सुष्मिता सेन की अगुवाई में एक हाई-प्रोफाइल जूरी शामिल थी. इस पैनल में पूर्व टाइटल-होल्डर्स सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला भी थीं. वहीं, रिया सिंघा, फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर, एंटरप्रेन्योर विशा लाधिया, मिस चार्म 2025 एना ब्लैंको और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. स्तुति खरे शुक्ला भी जूरी का हिस्सा थी. दरअसल सुष्मिता सेन 1994 में भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं. वहीं, सेलिना 2001 में मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं और उर्वशी मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 का खिताब जीत चुकी हैं. अब केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता है.




