‘बाबाजी मेरी जवानी और बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए’, बाबा रामदेव को कंगना रनौत का जवाब

‘बाबाजी मेरी जवानी और बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए’, बाबा रामदेव को कंगना रनौत का जवाब

Kangana Ranaut On Baba Ramdev: स्वामी रामदेव ने हाल ही में टीवी 9 भारतवर्ष के एक कार्यक्रम में कंगना रनौत पर बयान दिया था. अब कंगना ने उस बयान पर भड़कते हुए बाबा रामदेव पर निशाना साधा है.

कुछ दिनों पहले बाबा रामदेव ने टीवी 9 भारतवर्ष के एक कार्यक्रम में कंगना रनौत के जेन-जी पर दिए ‘गटर जेनरेशन’ वाले पर बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. अब कंगना ने बाबा रामदेव पर कड़े शब्दों के साथ पलटवार किया है. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए लिखा है कि मेरी जवानी और बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबा रामदेव के बयान वाले एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साथ में लिखा है, “बाबाजी मेरी जवानी और बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए. अफवाहों और गपशप के आधार पर कोई भी कुछ भी अंदाजा लगा सकता है. कम से कम मुझे झूठे और फर्जी दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से फटकार तो नहीं लगी है. ये सच्चाई है, कोई गपशप या अंदाजा नहीं.”

Ramdev Kangana

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी

TV9 भारतवर्ष के कार्यक्रम में क्या बोले थे बाबा रामदेव?

टीवी 9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन उत्तराखंड कार्यक्रम में बाबा रामदेव से जब कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर सवाल हुआ तो स्वामी रामदेव ने कहा, “उनकी क्वालिफिकेशन क्या है…? और उनका बचपन कैसा रहा है. उनकी जवानी कैसी रही है. उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं. मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता.”

बाबा आगे कहते हैं, “ऐसे ही किसी भी जवान को, जेन जी को गटर पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है. गलत बात है. इस पर उनकी पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए.”

जब एंकर ने उनसे कहा कि वो आपके योग की प्रशंसक रही हैं और खुद को सनातनी बताती हैं तो इस पर बाबा रामदेव कहते हैं, “कोई मेरी प्रशंसा करे, योग की प्रशंसा करे तो मैं उनके गुनाहों पर, यहां पर लीपापोती कर दूं…किसी भी जाति, वर्ग, समुदाय…आज युवा कोई जाति नहीं है. युवा में सब हैं. उसमें ब्राह्मणों के भी बालक हैं, क्षत्रियों के भी, वैश्यों के भी, दलित के भी, आदिवासी के भी. एससी, एसटी सबके बालक हैं. आज युवा अपने आप में एक बहुत बड़ी ताकत है. उसको कोई नकार नहीं सकता. और युवाओं ने तो अच्छे अच्छों की चूलें हिलाकर रख दी हैं.

बाबा रामदेव का कंगना पर बयान- यहां देखें वीडियो

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More