Golmaal 5: रोहित शेट्टी ने बनाई ‘गोलमाल 5’ के लिए तगड़ी स्ट्रेटजी, अजय देवगन-अक्षय की फिल्म का कितना बचा है काम?
Golmaal 5: अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल 5' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. फिलहाल रोहित शेट्टी फिल्म के काम में बिजी हैं. इसी बीच खबर आई कि फिल्म का एक अहम हिस्सा पूरा कर लिया गया है.
Golmaal 5: इस वक्त कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल पर काम चल रहा है. जिनमें कई पॉपुलर फ्रेंचाइजी शामिल है. लिस्ट में रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल 5’ भी है. इस पिक्चर का ऑफिशियल तौर पर ऐलान हो चुका है. साथ ही गोवा में काफी शूट भी कंप्लीट हो चुका है. ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी भी अहम रोल में हैं. इसी बीच फिल्म पर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है. जिससे पता लगा कि फिल्म के टॉकी वाले हिस्से पूरे हो चुके हैं. वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट के साथ दो गानों की शूटिंग अभी बाकी रह गई है.
हाल ही में प्रेस फ्री जर्नल पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘गोलमाल 5’ के बेशक टॉकी वाले सीन्स कंप्लीट हो गए हैं. पर जिन दो गानों की शूटिंग अबतक नहीं हुई है, उसमें टाइटल ट्रैक भी शामिल है. कहा जा रहा है कि इनकी शूटिंग अगले एक महीने या उसके आस-पास की जाएगी. दरअसल शरमन जोशी भी ऊटी शेड्यूल में शामिल थे, जो हाल ही में पूरा हुआ है. कहा जा रहा है कि वैसे तो ‘गोलमाल 5’ की कास्ट बहुत बड़ी है, जिसमें अजय देवगन, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन और अक्षय कुमार शामिल हैं. लेकिन फिर भी सेट पर काम बहुत आसानी से हुआ है.
‘गोलमाल 5’ पर क्या अपडेट आ गया?
हाल ही में इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, सेट पर मौजूद स्टार्स रोहित शेट्टी की टीम के साथ बातचीत करके बहुत खुश हैं. इतने सारे सुपरस्टार्स के होने के बावजूद, हर एक्टर सेट पर खुश और सुकून महसूस कर रहा था. इस फिल्म की कहानी काफी हटकर तैयार की गई है. कहा जा रहा है कि इस बार अजय देवगन और अक्षय कुमार आमने-सामने होंगे. हालांकि, अक्षय कुमार का लुक लोगों को काफी पसंद आया है. दरअसल फिल्म का जो अनाउंसमेंट वीडियो आया था, उसे 5.1 मिलियन व्यूज मिले थे.
क्या होगी फिल्म की कहानी?
‘गोलमाल 5’ की कहानी हॉरर-कॉमेडी, सुपरनैचुरल एलीमेंट्स के साथ तैयार की गई है. जहां एक सुपरपावर वाली बच्ची होगी. फिल्म में अजय देवगन और पुरानी गैंग के साथ अक्षय कुमार भी फिल्म में नजर आएंगे. हालांकि, वो नेगेटिव शेड्स में तो होंगे ही साथ ही उनका लुक भी मजेदार होने की बात सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय और अजय की गैंग का मुकाबला देखने को मिल सकता है.




