Bigg Boss 20 Contestants List 2026: बिग बॉस 20 में मचेगा बवाल! क्या सलमान के शो में एंट्री करेंगी मौनी रॉय? चर्चा में गोविंदा-सुनीता का नाम

Bigg Boss 20 Contestants List 2026: बिग बॉस 20 में मचेगा बवाल! क्या सलमान के शो में एंट्री करेंगी मौनी रॉय? चर्चा में गोविंदा-सुनीता का नाम

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के लिए मौनी रॉय का नाम सामने आ रहा है. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा भी इस शो को हिस्सा बन सकते हैं. आइए जान लेते हैं पूरा सच?

Bigg Boss 20 Contestants List 2026: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. सलमान खान के इस धमाकेदार शो के प्रीमियर की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर गॉसिप्स का बाजार भी गर्म होता जा रहा है. सूत्रों की मानें तो इस बार मेकर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी की सबसे स्टाइलिश ‘नागिन’ मौनी रॉय को अपने शो में शामिल करना चाहते हैं, इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता भी इस शो में शामिल हो सकती हैं.

हालांकि, सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम भी सामने आया, लेकिन उनकी एंट्री को लेकर एक बड़ा पेंच फंसा हुआ है.

मौनी रॉय पर मेकर्स की खास नजर

मौनी रॉय हमेशा से ही दर्शकों की पसंदीदा रही हैं. हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों और पैपराजी पर नाराजगी जाहिर करने के बाद से उन्होंने मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस से थोड़ी दूरी बनाई हुई है. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि मौनी शो का हिस्सा बनें, क्योंकि दर्शक उनका अनफिल्टर्ड और बेबाक अंदाज देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं. दूसरी तरफ, गोविंदा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सुनीता से चल रही जुबानी जंग, तीखे वीडियो वॉर और अपनी पर्सनल लाइफ की कंट्रोवर्सीज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. ‘बिग बॉस’ के मिजाज को देखते हुए गोविंदा एक ऐसे कंटेस्टेंट साबित हो सकते हैं, जिनकी मौजूदगी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

सुनीता आहूजा की एंट्री क्यों है नामुमकिन?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी शो में नजर आ सकती हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि सुनीता के ‘बिग बॉस 20’ में आने की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है. सुनीता पहले ही एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ का हिस्सा रह चुकी हैं. उस शो के सख्त कानूनी कॉन्ट्रैक्ट क्लॉज के मुताबिक, उसके कंटेस्टेंट्स तय समय सीमा तक किसी दूसरे राइवल रियलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकते. इस कॉन्ट्रैक्ट बाउंडेशन की वजह से सुनीता का नाम इस रेस से पूरी तरह बाहर माना जा रहा है.

ये सितारे भी हैं रेस में शामिल

गोविंदा और मौनी रॉय के अलावा, सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा, इंटरनेशनल मॉडल एल्नाज नोरौजी और कुशाल तंवर का नाम इस सीजन के लिए लगभग पक्का बताया जा रहा है. इनके साथ ही माही विज, प्रणाली राठौड़, जिया मानेक, करण पटेल, शुभांगी अत्रे, रिद्धि डोगरा, सुनील पाल और रियल लाइफ कपल सनाया ईरानी-मोहित सहगल से भी मेकर्स की बातचीत जारी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जब शो का पर्दा उठेगा, तो सलमान खान के घर में कौन-कौन से सितारे सचमुच कैद होते हैं.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More