आदित्य रॉय कपूर संग फिल्म नहीं करेंगी भाग्यश्री बोरसे, T- Series ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप
पिछले कुछ समय से अपनी प्रेजेंस से फैंस का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे को लेकर ऐसी खबरें थीं कि वे आदित्य रॉय कपूर संग अगली फिल्म में दिखेंगी. मगर टी-सीरीज ने इन अफवाहों का खंडन किया है.
Aditya Roy Kapoor Upcoming Film: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट आ रहे हैंजब भी एक्टर की कोई रोमांटिक फिल्म आती है तो उसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखते हैं. लड़कियों के बीच भी उनकी क्रेजी फैन फॉलोइंग है. आशिकी 2 जैसी फिल्म के बाद से एक्टर की डिमांड रोमांटिक फिल्मों को लेकर काफी बढ़ गई है. अब ऐसी खबरें थीं कि साउथ की नई सेंसेशन भाग्यश्री बोरसे संग आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी नजर आएगी. लेकिन फिलहाल टी-सीरीज ने इस खबर को अफवाह बता दिया है.
टी सीरीज की ओर से कहा गया है कि आदित्य रॉय कपूर संग भाग्यश्री बोरसे की अपकमिंग फिल्म की खबरें गलत हैं. जल्द ही मेकर्स खुद लीड एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट करेंगे. जब तक खुद प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से अनाउंसमेंट नहीं कर ली जाती तब तक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें. फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं.
3 साल में आईं भाग्यश्री बोरसे की 7 फिल्में?
भाग्यश्री बोरसे की बात करें तो एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में अभी महज 4 साल ही हुए हैं. इन चार सालों में उन्होंने 7 फिल्में कर ली हैं. उन्होंने यारियां 2 और चंदू चैंपियन जैसी फिल्म में काम किया है. वहीं वे मिस्टर बच्चन, किंगडम, कांथा, आंध्र किंग तालुका और लेनिन जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं. उनकी फिल्म लेनिन को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब ऐसी उम्मीद थी कि एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर संग रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी लेकिन टी-सीरीज ने इसका खंडन कर दिया है.
ये भी पढ़ें- उसको लगता है ये बाहरी हैगोद में आते ही रोने लगता है नन्हा इराज, बड़े पापा तेज प्रताप यादव का छलका दर्द
पिछले 5 साल में आईं आदित्य रॉय कपूर की 3 फिल्में
आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो पिछले 5 सालों में एक्टर की 3 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. इसमें राष्ट्रकवच ओम, गुमराह और मैट्रो इन दिनों जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. इसके अलावा 2023 में वे द नाइट मैनेजर नाम की वेब सीरीज में भी नजर आए थे. अब वे टी-सीरीज के बैनर तले बन रही रोमांटिक फिल्म का हिस्सा हैं जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं.




