Awarapan 2 Box Office: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ हो गई HIT, छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 200 करोड़ कितने दूर?

Awarapan 2 Box Office: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ हो गई HIT, छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 200 करोड़ कितने दूर?

Awarapan 2 Box Office: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. अब जानिए 200 करोड़ से फिल्म कितनी दूर है?

Awarapan 2 Box Office: शिवम पंडित की बॉक्स ऑफिस पर एंट्री इतनी धमाकेदार रहने वाली है. यह खुद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा. पहली फिल्म बेशक उस वक्त कमाई नहीं कर पाई थी, पर फिल्म को बाद में कल्ट का दर्जा हासिल हुआ था. वहीं, इमरान हाशमी की इस फिल्म के सीक्वल का भी लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था. ‘आवारापन 2’ की कहानी बहुत एक्सट्रा ऑर्डिनरी नहीं है, पर बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म से कनेक्ट करते रहे हैं. जिसका फायदा पार्ट 2 की रिलीज के बाद देखने को मिल रहा है. जी हां, फिल्म को काफी पसंद किया गया है. खैर, इन सबके बीच छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बीते दिन 30.8 परसेंट कलेक्शन गिरा है. जो कमाई मंगलवार को 9.75 करोड़ रुपये थी, वो अब 6.75 करोड़ रुपये रह गई है. साथ ही टोटल 11,071 शोज बुक हुए थे. इसी के साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन अब 107.50 करोड़ रुपये रह गया है. अब फिल्म की कमाई गिर रही है, अगर पिक्चर को 200 करोड़ रुपये तक जल्द से जल्द पहुंचना है, तो कमाई 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बनी रहनी जरूरी है. वरना आगे चलकर और भी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

200 करोड़ से अब ज्यादा दूर नहीं

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की ग्रॉस कमाई 128.29 करोड़ रुपये हो गई है. साथ ही फिल्म ने अबतक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 153.59 करोड़ रुपये का कारोबार भी कर लिया है. यानी जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी. फिल्म इतनी जल्दी इसलिए बढ़ रही है क्योंकि ओवरसीज से भी कमाई कर रही है. बीते दिन ही पिक्चर ने ओवरसीज से 1.50 करोड़ रुपये कमा लिए थे. वहीं, वहां से अब 25.30 करोड़ का कारोबार कर लिया है. हालांकि, देखना होगा कि वीक डेज तक पहुंचते-पहुंचते फिल्म का कारोबार 5 करोड़ से ज्यादा रहता है या नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

दरअसल छठे दिन भारत से न सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. बल्कि टोटल शोज की संख्या भी 11,071 रही है. वहीं ऑक्यूपेंसी रेट भी 16 परसेंट रहा है. यह अबतक की सबसे कम कमाई है. क्योंकि शुरुआत 22 करोड़ रुपये के साथ हुई थी. फिर दूसरे दिन- 33.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 26 करोड़, चौथे दिन- 9.25 करोड़, पांचवें दिन- 9.75 करोड़ रुपये कमाई थी. खैर, फिल्म का सनी देओल की बंटवारा 1947 से क्लैश हुआ था, जिसे बहुत पीछे छोड़कर अब इमरान हाशमी आगे निकल गए हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More