Box Office: पहले रविवार इमरान हाशमी की आवारापन 2 को झटका, कलेक्शन में आई गिरावट, मगर पार किए 100 करोड़
बॉलीवुड फिल्म आवारापन 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. फिल्म ने वैसे तो 3 दिन में सेंचुरी मार दी है. लेकिन इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई है.
Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड फिल्म आवारापन 2 की कमाई शानदार जा रही है. किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ये फिल्म रिलीज के पहले वीकेंड में इतनी कमाई कर ले जाएगी. खुद इमरान हाशमी की भी लीड एक्टर के तौर पर 5 फिल्में उनके अब तक के करियर में ऐसी नहीं रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया हो. लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में भी उनकी अधिकतर फिल्में इतनी कमाई नहीं कर पाई होंगी जितनी आवारापन 2 ने पहले वीकेंड में भी कर ली है.
लेकिन भारी क्रेज के बाद भी इस फिल्म को रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरावट देखने को मिली है. फिल्म को तीसरे दिन लगभग 8 करोड़ का नुकसान हुआ है और इसका कलेक्शन 26 करोड़ रुपये का रहा है. आइए जानते हैं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने पहले विकेंड में कितनी कमाई की है.
पहले वीकेंड आवारापन 2 ने कितने कमाए?
आवारापन 2 फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकी दूसरे दिन फिल्म की कमाई 33.75 करोड़ रुपये की रही थी. फिल्म ने तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया था. इस लिहाज से देखा जाए तो नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म की 3 दिनों की कुल कमाई 81.75 करोड़ रुपये की रही थी. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 98.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
ये भी पढ़ें- Toxic Star Yash: यश की वो जिद जिससे उन्हें घमंडी समझते थे लोग, टीवी के दिनों में क्यों एक साथ ठुकरा दी थीं 7 फिल्में?
ओवरसीज कलेक्शन कैसा रहा?
ये फिल्म ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी अच्छा कर रही है. फिल्म ने विदेशों से 12 करोड़ कमा लिए हैं. इस लिहाज से फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 110.10 करोड़ रुपये का हो चुका है. ये अपने आप में शानदार है. भले ही फिल्म को तीसरे दिन गिरावट का सामना करना पड़ा लेकिन इसकी कमाई अच्छी जा रही है. फिल्म का कॉम्पिटिशन सनी देओल की बंटवारा 1947 के साथ था. लेकिन इस फिल्म को इमरान की आवारापन 2 ने पूरी तरह से ओवरशैडो कर दिया है.




