शादी के 12 साल बाद तलाक ले रहे पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर और आयजा खान?

शादी के 12 साल बाद तलाक ले रहे पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर और आयजा खान?

Ayeza Khan And Danish Taimoor: पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस आयजा खान को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी बातें हो रही हैं कि दोनों एक दूसरे से अलग होने रहे हैं.

Ayeza Khan And Danish Taimoor: दानिश तैमूर और आयजा खान न सिर्फ पाकिस्तान सिनेमा का बड़ा नाम हैं, बल्कि दोनों पॉपुलर सेलिब्रिटी जोड़ियों में से भी एक हैं. दोनों की अच्छी खास फैन फॉलोइंग है. हालांकि, दोनों के फैंस तब हैरान रह गए जब सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की बातें शुरू हुईं. दरअसल, ऐसा कहा जाने लगा कि शादी के 12 साल बाद दोनों अलग हो रहे हैं.

इस पर न तो दानिश तैमूर और न तो आयजा खान की तरफ से कोई रिएक्शन आया, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खूब चर्चा हो रही है. जानिए ये सब कहां से शुरू हुआ.

अलग होने की चर्चा क्यों?

दरअसल, हाल ही में दानिश तैमूर अपने हिट ड्रामा ‘हमराही’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. हालांकि, आयजा स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुईं. इससे पहले 8 अगस्त को वेडिंग एनिवर्सरी पर भी दोनों की तरफ से कोई पब्लिक पोस्ट नहीं आया था. वहीं अब कथित तौर पर आयजा खान ने इंस्टाग्राम से अपने पति दानिश तैमूर के साथ की तस्वीरें हटा दी हैं.

इन सब बातों को जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि दोनों अलग हो रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर चल रही बातों में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो तभी चलेगा जब इस पर दानिश या फिर आयजा की तरफ से कोई रिएक्शन आएगा.

दानिश तैमूर-आयजा खान की शादी कब हुई थी शादी?

दानिश तैमूर और आयजा खान की शादी को 12 साल हो चुके हैं. दोनों का निकाह 8 अगस्त 2014 को हुआ था. दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स भी हैं. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम रेयान हैं. वहीं एक बेटी है, जिसका नाम हुरैन है. आयजा और दानिश के बारे में ऐसा बताया जाता है कि शादी से पहले दोनों ने तकरीबन 8 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था.

ये भी पढ़ें-

दबंग में सलमान का वो सीन और बदल गई जिंदगी! फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट झंडू कुमार ने सुनाई दास्तान

आंख काली हो जाती थी, हम बॉक्सर नहीं हैं अमिताभ बच्चन ने खोला 2 पॉइंट्स के चक्कर में मार खाने का राज

दानिश तैमूर-आयजा खान की प्रोफेशनल लाइफ

अगर दोनों के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दानिश ने साल 2005 में टीवी शो ‘दो साल बाद’ के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था. साल 2015 में उन्होंने ‘जलेबी’ नाम की फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. वो एक्टर के साथ-साथ होस्ट के तौर पर भी काम करते हैं. आयजा खान पिछले 17 सालों से एक्टिंग की दुनिया में हैं. उन्होंने 2009 में टीवी ड्रामा ‘तुम जो मिले’ से डेब्यू किया था.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More