आलिया भट्ट से काजोल तक, महानवमी पर दुर्गा पूजा में ये शामिल हुए ये बॉलीवुड सितारे, देखें झलकियां
मुंबई में महानवमी पर दुर्गा पूजा पंडाल में आलिया भट्ट, काजोल समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे. कई स्टार्स के वीडियोज सामने आए हैं. आलिया ने खुद इस खास मौके से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
Durga Puja Bollywood Celebs Glimpses: कोई भी त्योहार हो, बॉलीवुड में उसको लेकर खूब धूम देखने को मिलती है. फिल्मी सितारे हर पर्व को धूमधाम से मनाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा अब मायानगरी मुंबई में दुर्गा पूजा को लेकर देखने को मिल रहा है. एक एक करके तमाम स्टार्स दर्शन करने दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर सितारों के कई वीडियोज और फोटोज वायरल हैं.
19 अक्टूबर को महानवमी के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंचीं. उन्होंने उस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडियाा के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं. आलिया ने जो फोटो शेयर की उसमें वो मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़े प्रार्थना करती नजर आ रही हैं. आलिया इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “शुभ पूजा.”
View this post on Instagram



