Mahabharat: अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा कहां गायब हैं? 13 साल में बदल गया पूरा लुक, अब पहचानना भी मुश्किल
Mahabharat: बी आर चोपड़ा के शो 'महाभारत' की अलग ही फैन फॉलोइंग रही है. पर उसके अलावा स्टार प्लस के 'महाभारत' को भी काफी प्यार मिला और हर किरदार की तारीफ हुई थी. इस शो में ऋचा मुखर्जी ने 'उत्तरा' का रोल किया था, जो अभिमन्यु की पत्नी बनी थीं. अब एक्ट्रेस कहां हैं, जानिए
Mahabharat: 2013 में स्टार प्लस पर आई 'महाभारत' को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इस शो को 100 करोड़ के बजट से तैयार किया गया था. और हर एक्टर ने अपने किरदार को अच्छे से निभाया. इस लिस्ट में अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा का रोल करने वाली एक्ट्रेस ऋचा मुखर्जी भी शामिल हैं.
दरअसल ऋचा मुखर्जी टीवी में काफी काम कर चुकी हैं. उन्हें 'बेगुसराय' और 'मेरे अंगने में' भी देखा गया था. एक्ट्रेस ने 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' से करियर की शुरुआत की थी. साथ ही फिल्मों में भी काम कर रही हैं.
ऋचा मुखर्जी ने जब 'महाभारत' में राजकुमारी उत्तरा का किरदार निभाया, तब वो 14-15 साल की थीं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
ऋचा मुखर्जी अब काफी बदल चुकी हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने सूर्या पुत्र कर्ण नाम के सीरियल में भी काम किया था. इसके अलावा 'मन में है विश्वास', 'एक नई छोटी सी जिंदगी', 'प्यार तूने क्या किया', 'नागार्जुन- एक योद्धा' और 'कौन है?' सीरियल में भी दिखी थीं. हालांकि, अब वो स्टोरी टीवी वाले शोज में दिखती हैं.



