Kriti Sanon On Nepotism: स्टार किड्स होने की वजह से आलिया-रणबीर को मिलता है फायदा? कृति सेनन ने ये क्या कह दिया
Kriti Sanon On Nepotism: कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है. इस बीच एक्ट्रेस ने स्टार किड्स और नेपोटिज्म के बीच अंतर को लेकर बात की है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
Kriti Sanon On Nepotism: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अब एक बड़ा नाम हैं. इस वक्त वो अपनी हालिया रिलीज फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया है. एक तरफ जहां कृति के काम की खूब तारीफ हो रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी है. अक्सर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर चर्चा होती रहती है. कृति ने बिना किसी का नाम लिए यह इशारा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स को शुरुआत से ही कुछ एक्सट्रा फायदे मिलते हैं, चाहे बात कनेक्शन्स की हो या मौके मिलने की आसानी की.
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है कि क्या वाकई स्टार किड्स को इंडस्ट्री में ज्यादा मौके मिलते हैं या फिर मेहनत और टैलेंट ही सब कुछ तय करता है. कृति का यह बयान अब सुर्खियों में है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 80s का चॉकलेटी हीरो, पहली ही फिल्म ने बना दिया स्टार, फिर भी छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री
नेपोटिज्म को लेकर कृति ने कही ये बात
कृति सेनन ने बॉलीवुड में एक आउटसाइडर के तौर पर अपने सफर के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि जब किसी फिल्म के लिए किसी आउटसाइडर को विचार किया जा रहा होता है, तभी वह रोल किसी स्टार किड को मिल जाता है. हालांकि कृति का कहना है कि उनकी समस्या स्टार किड्स से नहीं है, खासकर उनसे जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से खुद को साबित किया है. उनका कहना है कि इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड्स हैं जो वाकई में बहुत अच्छे कलाकार हैं.
View this post on Instagram



