khesari On Bharat Case: यहां के आंदोलन से कुछ नहीं होगा… भरत तिवारी के परिवार को मिला खेसारी लाल यादव का साथ

khesari On Bharat Case: यहां के आंदोलन से कुछ नहीं होगा… भरत तिवारी के परिवार को मिला खेसारी लाल यादव का साथ

khesari On Bharat Case: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव के भरत तिवारी को 17 जून को बिहार पुलिस ने गोली मारी थी. जिसके बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान भरत की मौत हो गई. यह मामला अब इतना तूल पकड़ चुका है कि बिहार में सियासत तेज हो गई है. इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी भरत के परिवार वालों से मिलने उनके घर पहुंचे. जहां उनके परिवार वालों ने एक्टर से मदद की बात कही, तो उन्होंने कहा- मैं साथ हूं आप शुरू करो.

Khesari On Bharat Tiwari Case: बिहार के भोजपुर जिले में 28 साल के भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. जिसके बाद इस मामले में सामाजिक और राजनीतिक बहस तेज हो गई है. इस मामले को लेकर बिहार पुलिस ने अपनी लापरवाही मानी है और ADG ने खुद कहा है कि ऑपरेशन को ठीक से हैंडल नहीं किया गया. इसी बीच भरत तिवारी के परिवार से मिलने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव पहुंचे थे. जहां उन्होंने परिवार वालों को मदद का आश्वासन दिया है. साथ ही खेसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते दिखे हैं कि यहां आंदोलन करने से कुछ नहीं होगा, उन्हें अपनी आवाज आगे उठानी होगी. वो परिवार के साथ है, बस वो शुरू करें और वो खुद आ जाएंगे.

X पर खेसाली लाल यादव का एक वीडियो चर्चा में बना है. वो कहते दिखे- ”आपको बोलना भी नहीं पड़ेगा हम आ जाएंगे, पहले आप जाइए तो. आपको आंदोलन खुद करना पड़ेगा, मैं आपके साथ हूं. मैं सिर्फ यही कर सकता हूं. मैं लिख नहीं सकता हूं क्योंकि मैंने कुछ देखा ही नहीं. मैंने नंबर दे दिया है. जो पढ़ा लिखा आदमी हो उसे बोलिए, वो ठीक से आंदोलन और अनशन के बारे में बताएंगे. यहां आंदोलन करने से कुछ नहीं होने वाला. वहां बड़े लोग सुनेंगे तो.”

भरत तिवारी के परिवार से क्या बोले खेसारी?

इस वीडियो में खेसारी लाल यादव ने भरत तिवारी के परिवार को बताया कि आपको गांव का आंदोलन शहर तक ले जाना होगा. वो कहते दिखे कि- ” गांव का आंदोलन है, अगर शहर तक ले जाना है तो खुद ही जाना होगा. यह आपकी खुद की लड़ाई है, समाज बाद में आता है, पहले खुद से लड़ना पड़ता है. आप पहले खुद लड़िए बाद में दुनिया आपके साथ है. आज दुनिया आ रही है. आप लोग लड़ रहे हैं तो आ रही है दुनिया. इस लड़ाई को बड़ा कीजिए, क्यों नहीं मिलेगा फिर इंसाफ. लड़ने से इंसान कुछ भी कर सकता है आप लड़िए.”

खेसारी लाल का वीडियो वायरल

”सच पता लगना चाहिए”

इस पूरे मामले को लेकर खेसारी लाल यादव ने जोर देते हुए यह भी कहा कि इस मामले की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए. अगर किसी लेवल पर गलती हुई है, तो उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. यह मामला सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक ही सीमित नहीं होना चाहिए. इतना ही नहीं, उन्होंने परिवार वालों से भी कहा है कि अगर कोई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए आए, तो उनसे जरूर सवाल करें कि भरत के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए वो अब क्या करेंगे?

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More