Happy Birthday Karisma Kapoor: जब शाहिद कपूर पर भड़क गई थीं करिश्मा कपूर, ‘दिल तो पागल है’ के सेट पर हुआ हंगामा

Happy Birthday Karisma Kapoor: जब शाहिद कपूर पर भड़क गई थीं करिश्मा कपूर, ‘दिल तो पागल है’ के सेट पर हुआ हंगामा

Happy Birthday Karisma Kapoor: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक करिश्मा कपूर 25 जून को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. करिश्मा ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें से एक है 'दिल तो पागल है'. इस फिल्म के दौरान एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर को डांट लगा दी थी. चलिए जानते हैं क्या है ये किस्सा?

Happy Birthday Karisma Kapoor: बॉलीवुड की दुनिया में कई बार शूटिंग सेट पर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो फिल्मों की कहानी से भी ज्यादा दिलचस्प बन जाती हैं. ऐसी ही एक चर्चा अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में सुनाई जाती है, जब करिश्मा कपूर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के सेट पर एक घटना को लेकर काफी नाराज हो गई थीं. कहा जाता है कि उस समय सेट पर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था और स्थिति को संभालना टीम के लिए चुनौती बन गया था. यह घटना उस दौर की है जब करिश्मा अपने करियर के पीक पर थीं और फिल्मों में उनकी मौजूदगी को लेकर काफी क्रेज था.

ये किस्सा जुड़ा है शाहिद कपूर से. वही शाहिद कपूर जो आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर में गिने जाते हैं. फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था. कहा जाता है कि सेट पर डांस रिहर्सल के वक्त शाहिद ने कुछ ऐसा कर दिया था जिसके बाद करिश्मा कपूर उनपर भड़क गई थीं.

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 10 साल बाद जेल से लौटीं तुलसी, बिखरते शांतिनिकेतन को देख लगा सबसे बड़ा झटका!

शाहिद पर भड़क गई थीं करिश्मा कपूऱ

फिल्म दिल तो पागल है करिश्मा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक है. फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित भी अहम रोल में थे. वहीं कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म में शाहिद कपूर भी थे. उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था. फिल्म का गाना ‘दिल ले गई-गई’ में करिश्मा के पीछे डांस करते नजर आए थे.

जब इस गाने की शूटिंग की जा रही थी. उस दौरान शाहिद ने कई बार रिटेक लिया था. बार-बार रिटेक होने की वजह से करिश्मा को गुस्सा आ गया था और उन्होंने शाहिद को जमकर डांट लगाई थी. ये देख सेट का माहौल भी काफी सीरियस हो गया था. हालांकि, बाद में गाने की शूटिंग पूरी हुई और ये गाना सुपरहिट साबित हुआ था.

करिश्मा का फिल्मी करियर

करिश्मा कपूर आज यानी 25 जून को 52 साल की हो गई हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में की थी. उनकी पहली फिल्म का नाम ‘प्रेम कैदी था. इस फिल्म में उन्होंने उस समय के नए एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन इस फिल्म ने करिश्मा कपूर को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई और उनके लिए आगे के दरवाजे खोल दिए. इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया और 90 के दशक में वह बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक बन गई है.

वहीं अब करिश्मा कपूर वेब सीरीज में अपना दम दिखा रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की सीरीज ब्राउन आई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Tum Ho Naa: प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के दिन ही पता चला धड़कन रुक गईसंभावना सेठ ने रोते हुए बयां किया 2 मिसकैरेज का दर्द!

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More